Saturday, December 30, 2023

कप्यूटर में स्क्रीन शॉट कैसे लेते हैं

कप्यूटर में स्क्रीन शॉट कैसे लेते हैं

आज के दौर में कंप्यूटर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी की एक बहुत ही जरूरी बस्तु है, क्योंकि आज की इस टेक्नोलॉजी भरी जिंदगी  में हर काम कंप्यूटर की मदद से हो जाता है. ऐसे में अगर हमें उसका स्क्रीन शॉट लेना हो तो अक्सर हम फंस जाते हैं. क्योंकि कई बार हमें उन चीजों की तस्वीर की जरूरत होती है जो काम हम कर रहे होते हैं, ऐसे में अगर हम लैपटॉप में काम कर रहे हों फिर तो स्क्रीन शॉट आसान होता है क्योंकि लैपटॉप में विंडो और प्रिंट के बटन को साथ में दबाने पर स्क्रींन शॉटले सकते हैं.
Computer Me Screen Shot Kaise Lete Hai
Computer Me Screen Shot Kaise Lete Hai

लेकिन कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, ऐसे में अगर हमें कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट लेना हो तो हम फंस जाते हैं. इसी लिए आज हम आप लोगों के लिए एक ऐसा तरीका लेकर आये हैं जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपनी  कंप्यूटर स्क्रीन का स्क्रीन शार्ट ले सकते हैं. 
अपने कंप्यूटर में  स्क्रीन शॉट लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आपके स्क्रीन में जोकुछ भी हो उसकी तस्वीर आ जायेगी।

Computer Me Screen Shot Kaise Lete Hen

स्टेप 1.                                                                                                                                

सबसे पहले आप लोगों को अपनी कंप्यूटर स्क्रीन में स्टार्ट मेनू में जाना होगा, स्टार्ट में जाने के बाद Snipping Tool पर क्लिक करना है. जैसे ही हम स्निप्पिंग टूल में  क्लिक करते हैं हमारी स्क्रीन में एक विंडो  खुलती है जिसके बाद जिसका भी स्क्रीन शॉट हमें लेना है उसका स्क्रीन शॉट हम ले सकते हैं.

स्टेप 2.                                                                                                                                

स्निप्पिंग टूल खुलने के बाद स्क्रीन पेपर सेलेक्ट करने का  आइकॉन बन जाता है, और जिस भी चीज का स्क्रीन शार्ट हमें  चाहिए उसे हमें सेलेक्ट करना होगा। सेलेक्ट करने के बाद अपने आप ही वहां पर Save करने का ऑप्शन दिख.

स्टेप 3                                                                                                                                 

अब हमें Save पर Click करना होगा, और जहाँ पर हमें उस तस्वीर को Save करना है उस Location को सेलेक्ट करना है. सेव करने के बाद जो तस्वीर हमें चाहिए वह हमारे कंप्यूटर में अपने आप हो जायेगी, जिसके बाद जब कभी हमें  उसकी जरूरत होगी तो हम उसे देख सकते हैं.
तो यह था एक आसान सा तरीका जिसकी मदद से आप कुछ ही सेकण्ड्स में अपने कंप्यूटर में स्क्रीन शार्ट ले सकते हैं. हम उम्मीद करते हैं की इस आर्टिकल की मदद से आप लोगों ने सीख लिया होगा की आखिर Computer Me Screen Short Kaise Lete Hen और कैसे हम कुछ स्टेप्स की मदद से अपनी मनचाही तस्वीर को कुछ स्टेप्स की मदद से खींच सकते हैं.

Also Read 

हम  उम्मीद करते हैं की आप लोगों को हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो,  और अगर आपको इस तरह की रोचक जानकारी अच्छी लगती है तो इस  वेबसाइट का नाम याद कर लें. क्यौंकि Hindimestatus  में हम रेगुलर इस तरह की रोचक जानकारी डालते रहते हैं.
इस आर्टिकल की जानकारी आपको कैसी लगी इसके बारे में आप हमें कमेंट करके भी  बता सकते हैं. धन्यवाद  आपका दिन सुभ रहे.

No comments:

Post a Comment