Thursday, December 28, 2023

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें

आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका 



आधार कार्ड हर इंसान की पहचान होता है, हम इसे अपने पहचान पत्र की तरह इस्तेमाल तो करते ही हैं लेकिन इसके अलावा इसका इस्तेमाल हर सरकारी काम में भी होता है, नौकरी पाने से लेकर विदेश जाने तक आधार कार्ड की जरूरत  हमें हर जगह पड़ती है. इसके अलावा भारत सरकार हमें जो भी सुविधाएं देती है उनके लिए हमें आधार कार्ड की  जरूरत पड़ती है.

आधार कार्ड 

आधार एक 12 अंक का नंबर होता है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है. कोई भी व्यक्ति आधार केंद्र, बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है. आवेदन करने के बाद इसकी वेरिफिकेशन में लगभग 15 दिन का समय लगता है, यह नेशनल हॉलीडेज के चलते ऊपर नीचे भी हो सकता है. जिसके बाद हमें अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक मैसेज द्वारा अपडेट मिलता है.
अपडेट मिलने के बाद हम वर्चुअल आईडी या यूआईडीएआई द्वारा अपने  आधार कार्ड को डाउनलोड (Aadhaar Card Download)  कर सकते हैं. आधार कार्ड डाउनलोड करने के दो तरीके होते हैं, एक होता है एनरोलमेंट आईडी द्वारा (EID ) के द्वारा, जो हमें उस समय मिलती है जब हम इसके लिए अप्लाई करते हैं. और दोसरा तरीका है आधार कार्ड के नंबर द्वारा, अगर आपका आधार कार्ड गम हो गया है या फिर वह फट गया है या फिर उसकी कंडीशन खराब है तो आप Aadhaar Card Download कर सकते हैं.

आधार कार्ड नंबर से आधार कडाउनलोड कैसे करें 

आधार कार्ड पर , यह 12  डिजिट का एक नंबर होता है जिसके द्वारा हम अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. इस तरीके से हम कुछ ही स्टेप के जरिये अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

 स्टेप  1                                                                                                                                            

सबसे पहले हमें सर्च इंजन में जाकर uidai.gov.in सर्च करना है. जिसके बाद हम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट में  पहुँच जाते हैं. 

 स्टेप 2                                                                                                                                                

Aadhaar Card Download Kaise Karen
Aadhaar Card Download Kaise Karen

वेबसाइट के ओपन होने के बाद हम इस पेज पे पहुंचते हैं जोकि आप ऊपर देख रहे हैं.
इसके बाद हमें Get Aadhaar पर जाना है और वहां पर हमें Download Aadhaar पर क्लिक करना है. जिसके बाद हम अगले पेज पर पहुंचते हैं.

 स्टेप 3                                                                                                                                                        

Aadhaar Card Download Kaise Karen
Aadhaar Card Download Kaise Karen


अगले स्टेप में हमें Adhar Number में क्लिक करना है, और फिर हमें अपनी 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर इसमें डालना है. जिसके बाद कैप्चा डालना है और फिर हमें सेंड OTP पर क्लिक करना है. जिसके बाद E-Aadhaar कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

 स्टेप 4                                                                                                                                                        

Aadhaar Card Download Kaise Karen
Aadhaar Card Download Kaise Karen

Send OTP के बाद हम अगली स्लाइड में पहुंचते हैं जहाँ पर हमें एक पासवर्ड डालना होता है, जो पासवर्ड हमें हमारे रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आता है. 

Aadhaar Card Download Kaise Karen
Aadhaar Card Download Kaise Karen
पासवर्ड डालने के बाद हमें Verify And Download पर क्लिक करना है, जिसके बाद हमारा आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाता है

लेकिन जो पीडीऍफ़ डाउनलोड होगी उससमें एक पासवर्ड होता है, जिसे खोलने के लिए आपको अपने नाम के पहले चार अक्षर कैपिटल में डालने होंगे और साथ में अपना ईयर ऑफ़ बर्थ भी डालना होगा।
उदाहरण के लिए अगर आपका
नाम Mahesh है  
डेट ऑफ़ बर्थ  12 sep 1987 है 
तो आपका password होगा MAHE1987 
ऐसे करने के बाद आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप हर जगह कर सकते हैं.

एनरोलमेंट आईडी का प्रयोग कर e-Aadhar कार्ड कैसे डाउनलोड करें

आधार कार्ड अप्लाई करने के बाद उसे आने में  काफी समय लग जाता है, ऐसे में कुछ समय के बाद ही आप अपनी  एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल करके आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, इसका तरीका भी ऊपर दिए हुए के सामान ही है, सबसे पहले हमें uidai.gov.in सर्च करना है जिसके बाद हमें Get Aadhaar पर क्लिक करना होगा, यह दो स्टेप दोनों में सामान ही हैं.

 Step 1                                                                                                                                                      

Get Aadhaar में क्लिक करने के बाद हम अगली स्लाइड में पहुंचते हैं. जहाँ पर हमें Enrolment ID (EID) पर क्लिक करना होगा। 

Aadhaar Card Download Kaise Karen
Aadhaar Card Download Kaise Karen

Enrolment ID पर क्लिक करने करने के बाद यह पेज कुछ ऐसे खुलेगा जैसा की आप इस तस्वीर में देख सकते हैं. इसके बाद हमें अपनी 14 डिजिट की Enrolment ID यहाँ पर डालनी है   और साथ में जो Time  और Date आपकी रजिस्ट्रेशन वाली स्लिप में दिया है उसे भी याहं पर भरना होगा।  जिसके बाद हमें Send OTP पर क्लिक करना है।

 स्टेप 2                                                                                                                                                         

Aadhaar Card Download Kaise Karen
Aadhaar Card Download Kaise Karen


Send OTP पर क्लिक करने के बाद अगली स्लाइड खलेगी जहाँ पर हमें एक OTP डालना है, यह OTP उसी मोबाइल नंबर पर आएगा जिसे आपने रजिस्ट्रेशन के समय दिया होगा। यह एक One Time पासवर्ड होता है जो कुछ ही समय के लिए वैध होगा है, इसलिए आपको इसका इस्तेमाल जल्दी ही करना होगा।

Aadhaar Card Download Kaise Karen
Aadhaar Card Download Kaise Karen
OTP डालने के बाद हम पेज में नीचे की और आएंगे और Verify And Download पर क्लिक करेंगे। क्लिक करने के बाद आपका आधार कार्ड पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
इस पीडीऍफ़ में एक पासवर्ड होता है, लेकिन जब आप इसमें अपने नाम के पहले चार अक्षर और अपनी ईयर ऑफ़ बिर्थ के चार डिजिट डालेंगे तो यह पीडीऍफ़ खुल जायेगी। जिसे प्रिंट करके आप इसका इस्तेमाल कर  सकते हैं.
वैसे तो हम हर समय अपना पहचान पत्र अपने साथ ही  रखते हैं, लेकिन कई बार हम इसे घर पर भी भूल जाते हैं. लेकिन मोबाइल फ़ोन हमारी एक ऐसी जरूरत है जिसे हम कभी भी अपने से अलग नहीं होने देते। ऐसे में अगर आपके मोबाइल में आधार कार्ड है तो आपको कोई फ़िक्र करने की जरूर नहीं है,  क्योंकि यह भी असली की तरह ही होता है और आप इसका इस्तेमाल हर जगह पर कर सकते हैं.
हम  उम्मीद करते हैं की इस आर्टिकल के जरिये आप लोगों को यह पता चल गया होगा की Online Aadhaar Card Download Kaise Karen. और हम उम्मीद करते हैं की इसके जरिये आप अपनी आधार कार्ड को बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर लगे.

No comments:

Post a Comment