Thursday, December 28, 2023

Running कैसे करें { दौड़ते समय ध्यान में रखें ये बातें }

Running कैसे करें  

दौड़ने को सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है, क्योंकि जब हम दौड़ते हैं तो हमारे पूरे शरीर की कसरत होती है, अगर हम हर दिन दौड़ें तो हमारी दिल की धड़कन  मजबूत होती है, और  दौड़ने से हमें कोई भी बिमारी नहीं लगती।  क्योंकि हर दिन सुबह उठकर दौड़ने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हम बीमार भी कम पड़ते हैं और हमारा शरीर भी एकदम फिट बना रहता है. लेकिन ऐसे में सबसे पहले हमारे दिमाग में यह बात भी जरूर आता है की सही ढंग से Running kaise kare
Running Kaise Kare
Running Kaise Kare
लेकिन दौड़ने का फायदा भी  तभी होता है जब हम ठीक तरह से दौड़ें, क्योंकि गलत ढंग से दौड़ने पर हमें कई तरह की इंजरी हो सकती हैं. इसी लिए आज हम आप लोगों को सही तरह से दौड़ने के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपका शरीर तो फिट रहेगा ही लेकिन साथ में आपको किसी तरह की कोई चोट भी नहीं लगेगी। 

Running करने के साथी तरीके 

सिर की पोजीशन                                                                                                                  

रनिंग करते समय हमारा सर एकदम सीधा रहना चाहिए, कुछ लोग होते हैं जो रनिंग के समय अपने सर को नीचे झुका देते हैं तो कुछ इसे ऊपर की तरफ उठा देते हैं. तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो रनिंग के समय दाएं या फिर बाएं देखते हैं. ऐसा करने से हमारी गर्दन की माशपेशियों में खिंचावट आती है और हरमारी गर्दन दर्द करने लग जाती है. इसके साथ ही जब हम रनिंग करते हैं तो हमें हल्का सा आगे की तरफ झुकना चाहिए जिससे हमें रनिंग में मदद मिलती है.

हाथों की पोजीशन                                                                                                                 

रनिंग करते समय हमारे हाथों की सही पोजीशन काफी ज्यादा जरूरी होती है, इससे हमें दौड़ने में मदद मिलती है. और हाथों की सही पोस्टिव के साथ हम अपनी स्पीड को बढ़ा भी सकते हैं.
दौड़ते समय हमें इस बात का धयान रखना चाहिए की हमारे हाथ हमारे कन्धों के 90 डिग्री के कोण पर
हों, और जब हम हाथ आगे पीछे करें तो हमारी पसलियों और हाथों में ज्यादा गेप ना हो. और ना ही हमारे हाथ एक दूसरे की तरफ जाएँ। इसी तरह हमारी मुट्ठी हमारे कूल्हों से हमारी ठोड़ी की तरफ जाए इससे  हमें दौड़ने में मोमेंटम मिलेगा और हमारी स्पीड अच्छी बनी रहेगी।

पैरों की लेंडिंग                                                                                                                      

दौड़ते समय हमारे पैरों की लेंडिंग हमारे लिए बहुत जरूरी होती है, क्योंकि अगर हमारी लैंडिंग अच्छी नहीं होगी तो हमारे पैरों में  चोट लग सकती है, इतना  ही नहीं कई बार यह चोट कितनी गहरी होती है की हमें कई दिन घर पर आराम करते हुए बिताने पड़ते हैं.
अक्सर हम दौड़ते समय अपनी हील को पहले जमीन पर लैंड करवाते हैं जिससे हमारा सारा वजन हमारे टखने पर आता है जिससे हमें आगे चलकर काफी दिक्कत होती है. दरअसल यह दौड़ने का काफी गलत तरीका है, और अगर हम पंजों पर लेंड करते हैं तो वहां पर भी वैसा ही होता है. इसी लिए हमारी कोशिस होनी चाहिए की हम अपने पैर को सीधे धरती पर लैंड करवाएं, इससे हमारा वजन पुरे शरीर में एक बराबर रहेगा और  इससे हमें कोई भी दिक्कत  नहीं होगी।

निरंतरता रखें                                                                                                                      

अक्सर लोग दौड़ना शुरू तो कर देते हैं लेकिन कुछ दिन दौड़ने के बाद सुबह उठा ही नहीं जाता, यह बहुत ही गलत आदत होती है. हमें ऐसा नहीं करना चाहिए और साथ में हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की दौड़ने में कोई जबरदस्ती ना करें। क्योंकि कई बार जबरदस्ती हमारे ऊपर भारी भी पड़ जाती है. लेकिन दौड़ तो हमें हर दिन ही लगानी चाहिए।

आराम और खाना                                                                                                                 

रनिंग करने के बाद प्रॉपर डाइट और आराम बहुत जरूरी होता है, क्योंकि अगर हम आराम नहीं करेंगे तो हमारे शरीर की माशपेशियों में परेशानी हो जायेगी। और रनिंग करने से हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है, और अगर हमें अच्छा खाना ना मिले तो हमारे शरीर में कमजोरी भी आ सकती है. इसी लिए दौड़ने के बाद हमें एक प्रॉपर डाइट चाहिए होती है ताकि हमारे शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहे.
डाइट हमें इस तरह से रखनी चाहिए की हम अपने शरीर से क्या चाहते हैं, अगर हम वजन कम करने के लिए दौड़ रहे हैं तो हमें एशिया खाना लेना चाहिए जिससे हमे एनर्जी मिल जाए लेकिन वजन ना बढे और अगर हम अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए भाग  रहे हैं तो हमें प्रॉपर डाइट लेनी चाहिए।

Also Read

Pet Kaise Kam KareYoutube Se Video Kaise Download Kare

हम उम्मीद करते हैं की आप लोगों को हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, और इसे पढ़ने के बाद आपको इस बात का  पता भी चल गया हो की आखिर Running Kaise Kare. इसके अलावा आप अपनी फीड बैक हमें कमेंट के जरिये दे सकते हैं. क्योंकि आपकी फीडबैक हमारे लिए बहुत जरूरी होती है यह हमें हमारी गलतियों के बारे में बताती है और साथ में हमें अच्छा काम  करने के लिए प्रेरित भी करती है. धन्यवाद आपका दिन सुबह रहे.

No comments:

Post a Comment